Friday, May 30, 2025

मदनगीर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को लोगों ने किया सलाम

नई दिल्ली।मदनगीर मंडल अंबेडकर नगर में ऑपरेशन सिंदूर के निमित भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए भारतीय सेना के सम्मान में ‘तिरंगा यात्रा’आयोजित की गई।जिसमें दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने शामिल होकर सभी को संबोधित किया तथा माँ भारती के वीर सपूतों को नमन किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे वीर सैनिकों की अदम्य शौर्य गाथा और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का उत्सव है,बल्कि हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को सुदृढ़ करती है।इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए मेरे सभी साथियों, संस्थाएं, सामाजिक संगठन, आरडब्ल्यूए, धार्मिक संगठन आदि ने सहयोग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने सभी तरह के भेदभाव को भूलकर सेना के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया, वहीं यह भी साबित किया कि भारत की जनता राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए हमेशा मर मिटने को तैयार है।

भारत की सेना विश्व की सबसे काबिल एवं ताकतवर सेना है जो दुश्मनों के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्यवाई से पूरे देश में उत्साह एवं खुशी की लहर है, इसी के तहत मदनगीर मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य गैर सरकारी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल बैरवा, मंडल अध्यक्ष दिलीप देवतवाल ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular