Monday, August 10, 2026

Bhushan Family Foundation की जनरल मीटिंग संपन्न, 1500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डायरेक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, 1500 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

प्रयागराज 10 अगस्त 2026 । आज भूषण फैमिली फाउंडेशन के कार्यालय में संस्था की वार्षिक जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। भूषण फैमिली फाउंडेशन के फाउंडर संजय भूषण है!

एक साल के कार्यों पर हुआ मंथन – मीटिंग में पिछले एक वर्ष में भूषण फैमिली फाउंडेशन के माध्यम से किए गए कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बीते साल संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। जरूरतमंद परिवारों को सहयोग, बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से समाज को सीधा लाभ पहुंचा है।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगे संस्था को और बेहतर तरीके से कैसे चलाया जाए इस पर चर्चा की गई। इस दौरान सेवा के दायरे को बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति बनी।

1500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश –

बैठक के बाद भूषण फैमिली फाउंडेशन की तरफ से 1500 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि “धरती को हरी-भरी रखना हमारी जिम्मेदारी है। एक पेड़ हजारों जिंदगियों को बचाता है। इसी संकल्प के साथ आज हमने 1500 पौधे लगाए हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।”

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाएं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाले साल में भूषण फैमिली फाउंडेशन समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और तेजी से काम करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular